आयातित सोने पर सरकार ने शुल्क घटाया

नई दिल्ली : सरकार ने लगातार दूसरे सप्ताह सोने पर आयात शुल्क मूल्य में कटौती की है। वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी के मद्देनजर अब इसे घटाकर 354 डॉलर प्रति दस ग्राम कर दिया गया है।gold001

आयात शुल्क मूल्य वह आधार कीमत है जिस पर सीमा शुल्क की गणना की जाती है। इससे कोई मूल्य को कम करके नहीं दिखा सकता। आमतौर पर सोने व चांदी के शुल्क मूल्य में संशोधन हर पखवाड़े किया जाता है। आखिरी बार इसमें संशोधन 16 जुलाई को हुआ था। केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड(सीबीडीटी) की अधिसूचना के अनुसार आयातित सोने पर शुल्क मूल्य को घटाकर 354 डॉलर प्रति दस ग्राम कर दिया गया है। 16 जुलाई को यह 376 डॉलर प्रति दस ग्राम था।

You are Visitor Number:- web site traffic statistics