यात्री से 2 किलो सोना बरामद

मुंबई : मुंबई के डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर 7 अगस्त को गोल्ड की तस्करी का एक अनोखा मामला सामने आया। इस मामले में बेंगलुरु से आए एक यात्री को दो किलोग्राम गोल्ड एयरपोर्ट से बाहर निकालने की कोशिश के दौरान अरेस्ट किया गया।gold-sun-taskari
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यात्री ने बेंगलुरु से ही यह विमान पकड़ा था जबकि स्पाइस जेट एयरलाइंस का यह विमान दुबई से आ रहा था और माना जा रहा है कि मास्टरमाइंड ने गोल्ड दुबई में ही इस विमान में छिपाया था। इस बारे में डीआरआई को पहले ही टिप मिल गई थी। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इस यात्री को पकड़ने के लिए ट्रैप तैयार किया गया। बेंगलुरु से पुणे होकर जब यह विमान मुंबई उतरा तब इस यात्री को हिरासत में लिया गया। यह गोल्ड किसका था और किसने विमान में छिपाया था इस बारें में अब तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। बरहाल सूत्रों के मुताबिक, गोल्ड विमान के शौचालय में छिपा कर रखा गया था।

स्रोत : एनबीटी

You are Visitor Number:- web site traffic statistics