मुंबई कस्टम ने करोड़ों का सोना पकड़ा

Image result for smuggling goldमुंबई। सीमा शुल्क विभाग की हवाई खुफिया इकाई ने मुंबई के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 21 लोगों को गिरफ्तार किया जो देश में 1।70 करोड़ रुपये कीमत की पांच किलोग्राम सोने की ईंटों की तस्करी करने की कोशिश में शामिल थे।

अधिकारिक जानकारी के मुताबिक, सभी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा गांव के रहने वाले हैं और वे कथित तौर पर लखनऊ के सोना तस्करों के लिए सोना ले जाने वालों के तौर पर काम करते हैं।
खुफिया इकाई ने 21 लोगों को पकड़ा है जो सउदी अरब से मुंबई आए थे उनके पास 5।655 किलोग्राम सोने की छोटी-छोटी ईंटें थीं जिनकी कीमत 1।70 करोड़ है। यह सोना 112 टुकड़ों में बंटा हुआ था। वे इसे लखनऊ के सोना तस्करों के लिए ले जा रहे थे।
अधिकारी ने कहा कि सभी को गिरफ्तार किया गया और सभी जमानत पर रिहा भी हो गए। इनमें एक महिला भी शामिल थी।
अधिकारियों ने बताया कि सोने की छोटी-छोटी ईंटें बोतलों में छिपाई गई थीं और सभी लोग बोतलें लेकर आ रहे थे। खुफिया विभाग को एकसाथ इतने लोगों को बोतलों के साथ देखकर कुछ शक हुआ। जब जांच की गई तो यह खुलासा हुआ।
इससे पूर्व भी अधिकारियों ने मुंबई हवाई अड्डे से ही हमीद अहमद शेख नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 55 लाख रुपये की कीमत का सोना बरामद किया था। वह दुबई से सोना तस्करी करके लाया था।

सौजन्य से : नवभारत टाइम्स

You are Visitor Number:- web site traffic statistics