चंडीगढ़ : इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से जहां गल्फ देशें की फ्लाइट्स शुरू हुई हैं, वहीं सोने की तस्करी करने वाले स्मगलर भी सक्रिय हो गए हैं। दुबई और बैंकाक से तस्करी का प्रयास सोना तस्कर कर रहे हैं। भारत से 20 फीसदी कम दाम पर दुबई और बैंकाक में सोना मिलता है। इस कारण तस्करी हो रही है। एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम विभाग 15 सितंबर, 2016 से अब तक 15 तस्करों को गिरफ्तार कर चुका है। इसके बाद भी यहां पर सोने की तस्करी रुकी नहीं है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इस दौरान 1.30 करोड़ रुपये का सीमा शुल्क वसूल किया गया है। सोने की बिल नहीं दिखाने के बाद पेनल्टी के तौर पर यह राशि सोने लाने वालों से वसूल की गई है। 15 सितंबर, 2016 को एयर इंडिया की शारजाह के लिए फ्लाइट उड़ी थी। वहीं, 26 सितंबर 2016 को इंडिगो की दुबई के लिए फ्लाइट का संचालन शुरू किया गया था। 11 दिसंबर, 2017 को एयर इंडिया की ओर से बैंकाक के लिए फ्लाइट शुरू की गई थी। दुबई और बैंकाक की फ्लाइट्स में सोने के साथ तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। इसमें लोगों और तस्करों ने सही तरीके से कस्टम ड्यूटी अदा नहीं की थी। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि सबसे अधिक सोने की तस्करी दुबई और बैंकाक से हो रही है। यहां की फ्लाइट्स से लोग सोना अधिक लेकर आ रहे हैं। दुबई और बैंकाक में सोना भारत की मार्केट से 15 से 20 फीसदी सस्ता है। इस कारण लोग वहां से खरीदारी कर रहे हैं। इसकी कस्टम ड्यूटी अदा नहीं करने के कारण लोगों को पकड़ा गया है। अधिकतर तस्कर पंजाब, दिल्ली के पकडे़ गए हैं। 8 दिसंबर को पकड़ा गया था 80 लाख का सोनाकस्टम के अधिकारियों ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 8 दिसंबर को 80 लाख का सोना जब्त किया था। व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला था। अन्य घटना में मुंबई निवासी 42 साल के मुनीष बांडी को 4 करोड़ 71 लाख के डायमंड व गोल्ड ज्वेलरी के साथ पकड़ा गया। दिसंबर में ही 22 लाख रुपये के साथ दिल्ली के युवक को सीआईएसएफ और पंजाब पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोच लिया।मलद्वार में छिपाकर ले जा रहा था 175 ग्राम सोना बीते दिसंबर में ही 175 ग्राम सोने के साथ युवक को सीआईएसएफ और पंजाब पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा था। कस्टम के अधिकारी ने बताया कि जब यह व्यक्ति एयरपोर्ट से बाहर आ रहा था तो स्कैनिंग के लिए काउंटर पर आया तो जांच में पाया गया कि उसने 175 ग्राम सोने को पेंसिल का आकार देकर उसे मलद्वार में छिपाया हुआ था।यह है नियम कानूनी रूप से सोना पर 36 प्रतिशत सीमा शुल्क लगाता है। महिला यात्री को 3.5 तोले सोना लाने की इजाजत है। यह सोना एक लाख से अधिक कीमत का नहीं होना चाहिए। अगर यात्री पुरुष है तो उसे 1.8 तोले सोना लाने की छूट है। 50 हजार से अधिक की कीमत का सोना नहीं होना चाहिए। इस कारण तस्कर हो रहे सक्रिय एक सुरक्षा अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए होने के कारण सोना तस्कर यहां पर सक्रिय हो रहे हैं। अब तक यहां पर 15 सोने के तस्करों का प्लान फेल हो गया है। तस्करों को लगता है कि यहां पर बैग स्कैनिंग, एक्सरेे की पूरी व्यवस्था नहीं है। हालांकि यहां सामान जांच के पूरे इंतजाम हैं इसलिए यहां पर तस्कर पकडे़ गए हैं। अब तक ये मामले आए पकड़ में 12 जनवरी, 2018 को 30 लाख रुपये के सोने के साथ लुधियाना के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। 2 जनवरी, 2018 को 468 ग्राम सोने के साथ दिल्ली का अर्जुन खान पकड़ा पकड़ा गया। इसकी कीमत 13.5 लाख रुपये थी। 17 दिसंबर, 2017 को एक किलो सोने के साथ एक युवक गिरफ्तार किया गया है। 8 दिसंबर, 2017 को 2.9 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार हुआ था युवक। इसमें युवक के पास से 80 लाख की कीमत का सोना पकड़ा गया था। 25 अक्तूबर, 2017 को 17 लाख की कीमत का 600 ग्राम सोना पकड़ा गया है। 17 अक्तूबर, 2017 को 1.4 किलो गोल्ड बिस्किट के साथ जालंधर के युवक को गिरफ्तार किया गया था। इसकी कीमत 39 लाख थी। 27 जुलाई, 2016 को 350 ग्राम सोना पकड़ा गया था। यह सोना 10 लाख का था। इसे काफी मग और लंच बॉक्स में छिपाया गया था। 13 जुलाई, 2016 को 15 लाख का 540 ग्राम सोना पकड़ा गया था। इसे सूटकेस से रिकवर किया गया था।
Similar artilces
धार्मिक
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सोने की स्मगलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, इंडिगो और स्पाइसजेट के स्टाफ समेत 7 लोग गिरफ्तार
Aug 16, 2021 211दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (Delhi Indira Gandhi Airport) पर कस्टम अधिकारियों ने इंडिगो और स्पाइसजेट एयरलाइंस के चार स्टाफ के सदस्यों सहित सात लो...
कॉफी मशीन में छिपाकर हो रही थी सोने की तस्करी, Jaipur Airport पर ऐसे हुआ भंडाफोड़
Aug 16, 2021 95Jaipur: कस्टम एयर इंटेलीजेंस विंग (Custom Air Intelligence Wing) की एयरपोर्ट शाखा ने सोना तस्कर (Gold Smuggler) को पकड़ा. दुबई से आए आरोपी से 17 लाख ...
4 करोड़ रुपए मूल्य के विदेशी सोने के साथ दो गिरफ्तार, कार में छुपा कर ले जा रहे थे उत्तर प्रदेश
Aug 16, 2021 81,सिलीगुड़ी: डायरेक्टेड रेवेन्यू इंटेलिजेंस यानि डीआरआई सिलीगुड़ी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 4 करोड रुपए मूल्य के तस्करी के विदेशी सोने को जप्त किय...
सोने की तस्करी की ईडी जांच पर जांच आयोग नियुक्त करने के आदेश पर रोक
Aug 16, 2021 202कोच्चि, 11 अगस्त (भाषा) केरल उच्च न्यायालय ने राजनयिक चैनलों के माध्यम से हुई सोने की तस्करी की जांच में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को फंसाने की प्रवर्...
BSF ने 1.72 करोड़ रुपए के 30 सोने के बिस्किट किए जब्त, 2 भारतीय तस्कर गिरफ्तार
Aug 16, 2021 88पश्चिम बंगाल (West Bengal) से सटी भारत-बांग्लादेश सीमा (India-Bangladesh Border) पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) की टीम ने 1.72 करोड़ के सोने के साथ द...