मुंबई एयरपोर्ट पर 2.8 किलो सोना बरामद

मुंबई : भारतीय सीमा शुल्क अधिकारियों ने छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक इंडिगो विमान के शौचालय के अंदर से और शुक्रवार की सुबह एक जेट एयरवेज के विमान की सीट के नीचे से करीब 70.58 लाख रुपये का 2.8 किलो सोना जप्त किया।
इंडिगो एयरलाइन के सुरक्षा कर्मचारियों से मिली जानकारी के आधार पर कस्टम (सीमा शुल्क) अधिकारियों ने एक दुबई – मुंबई उड़ान के शौचालय से 24.68 लाख रुपये मूल्य का सोना जप्त किया। वही, 1.8 किलो सोना जो की 16 सलाखों के रूप में था, उसे शुक्रवार की सुबह एक दोहा – मुंबई उड़ान की सीट 17B के नीचे से बरामद किया। ” यह दोनों ज़प्तियॉ लावारिस बरामदगी हैं एवं आगे की जांच प्रगति पर है,” सीमा शुल्क अधिकारियों ने कहा।
पिछले वित्त वर्ष में मुंबई के सीमा शुल्क अधिकारियों ने 272 किलो सोना जब्त किया था, जबकि इस वित्तीय वर्ष में, मुंबई सीमा शुल्क ने अब तक 856 किलो सोना जब्त किया है।
You are Visitor Number:- web site traffic statistics