धागे के भरकर गए कंटेनर से साऊथ अफ्रीका में निकली मिट्टी

Image result for धागेसाहनेवाल। कोहड़ा, 21 जून (.स.ह.) साहनेवाल के नजदीक स्थित एक नामी कंपनी द्वारा साऊथ अफ्रीका में भेजे गए अपने धागे वाले कंटेनर में से धागे की जगह मिट्टी निकलने का मामला सामने आया है। इसके बाद कंपनी के डायरैक्टर ने थाना साहनेवाल को शिकायत देकर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। जांच अधिकारी थानेदा बलदेव ने बताया कि नामी कम्पनी स्पोर्टकिंग इंड़िया प्रा.लि. के डायरैक्टर दविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि उनकी कम्पनी ने एक कंटेनर टैक्स विभाग की देख-रेख में लोड़ करने के बाद सील कर गुजरात के लिए रवाना किया था। जो फ्ैक्टरी में से सही हालत में गया था।

इसके बाद मुद्रा पोर्ट गुजरात में जाकर सील चैक करने के बाद रसीद हासिल कर यह कंटेनर साऊथ अफ्रीका के लिए भेज दिया गया। लेकिन जब कंटेनर साऊथ अफ्रीका पहुंचा तो उसमें धागे की जगह मिट्टी के भरे थैले निकले। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस आशंका जाहिर किया कि यह सारी जालसाजी, लुधियाना में हुई है जिसके बाद शिकायतकर्ता की दर्ख्वास्त पर अज्ञात वयक्तियों के नामदर्ज कर मामले की जांच कर रहे है।

You are Visitor Number:- web site traffic statistics