नई दिल्ली : काबुल की एक महिला से एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने डेढ़ किलो से अधिक का सोना पकड़ा।
महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
कस्टम के अधिकारियों ने बताया कि मरयम करीमी 24 मई को आइजीआइ एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर पहुंची। वह दुबई से आई थी। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 10 पीस सोने के मिले। उसने कमर में लपेटे कपड़े में सोने को छिपा रखा था। उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। सोने का वजन 1600 ग्राम था। इसकी कीमत 44 लाख रुपये से ज्यादा आंकी गई है।
स्रोत : दैनिक जागरण