श्रीलंका भारतीय गोल्ड तस्करी में गिरफ्तार

कोलंबोः श्रीलंका ने आठ भारतीय नागरिकों को गुरुवार को 903 ग्राम सोना की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया।gold-sun-taskari
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सीमा शुल्क विभाग ने कहा कि उसने कटुनायके भंडारनायके अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा (बीआईए) से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से आठ भारतीय नागरिक हैं।
सीमा शुल्क विभाग के प्रवक्ता लेस्ली जेमिनी के मुताबिक, अपने पास सोना छिपाए लोग चेन्नई (भारत) के लिए उड़ान भरने वाले विमान में सवार होने जा रहे थे। सीमा शुल्क विभाग ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

You are Visitor Number:- web site traffic statistics