यात्रियों के पास मिली 28 सोने की छड़ें

नई दिल्ली :  दिल्ली हवाई अड्डे पर पांच यात्रियों को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 70 लाख रुपये मूल्य की सोने की छड़ें बरामद की गई हैं।  सिंगापुर से दिल्ली पहुंचे 5 यात्रियों को सीमा शुल्क अधिकारियों ने संदेह के आधार पर रोका। जांच में एक के स्कार्फ में सोने की छड़ें बरामद हुईं। सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला की चार यात्रियों ने अपने मलाशय में सोने की छड़ें छुपा रखी हैं। पांचों यात्रियों से कुल 28 सोने की छड़ें बरामद की गईं।
स्रोत : हिंदुस्तान  15 जनवरी
You are Visitor Number:- web site traffic statistics