भारत का सॉफ्टवेयर सेवा निर्यात 14 प्रतिशत बढ़ा

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार देश का सॉफ्टवेयर व सम्बद्ध सेवा निर्यात 2013-14 में 14 प्रतिशत बढ़कर 71.4 अरब डालर :4.32 लाख करोड़़ रुपये: हो गया। रिजर्व बैंक ने एक सर्वेक्षण में कहा है, ‘भारत का कंप्यूटर सेवा व आईटीईएस : बीपीओ सेवाओं का कुल निर्यात 2013-14 में अनुमानित 4,322.8 अरब रुपए (71.4 अरब डालर) हो गया।’ यह निर्यात पूर्व वित्त वर्ष की तुलना में 14.1 प्रतिशत अधिक है। इसके अनुसार कुल निर्यात में से कंप्यूटर सेवाओं का हिस्सा 73.6 प्रतिशत रहा।
वित्त वर्ष 2013-14 में भारतीय सॉफ्टवेयर निर्यात के लिए अमेरिका व कनाडा शीर्ष गंतव्य रहे। कुल सॉफ्टवेयर सेवा निर्यात में इनका हिस्सा 62.7 प्रतिशत रहा। इसमें यूरोपीय देशों का हिस्सा 24.4 प्रतिशत रहा।
You are Visitor Number:- web site traffic statistics