फरवरी में सोने का आयात 29.5 फीसदी घटकर 1.39 अरब डॉलर रहा

नई दिल्ली : सोने का आयात फरवरी में 29.49 प्रतिशत घटकर 1.39 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले जनवरी में इसमें तीव्र वृद्धि दर्ज की गई थी।
सोने का आयात कम होने से देश के चालू खाते के घाटे (कैड) पर अंकुश रहने की उम्मीद है। वैश्विक और घरेलू बाजार में इस पीली धातु के दाम में गिरावट को आयात में गिरावट की एक वजह माना जा रहा है।
एक साल पहले फरवरी 2015 में सोने का आयात 1.98 अरब डालर का हुआ था। सोने का आयात घटने से फरवरी में व्यापार घाटा कम होकर 6.54 अरब डालर रहा जो कि एक साल पहले इसी माह में 6.74 अरब डालर रहा था।
भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है और इस आयात से मुख्यतौर पर आभूषण उद्योग की मांग पूरी होती है।
चालू वित्त वर्ष में जुलाई- सितंबर तिमाही में कैड सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी के समक्ष 1.6 प्रतिशत यानी 8.2 अरब डालर रहा जबकि इससे पिछली तिमाही अप्रैल-जून में यह 1.2 प्रतिशत यानी 6.1 अरब डालर रहा था।
सौजन्य से : Live हिन्दुस्तान

You are Visitor Number:- web site traffic statistics