दिल्लीः हवाई अड्डे पर सोना तस्करी कर रहा अफगानी गिरफ्तार

नई दिल्ली: सीमा शुल्क विभाग ने दिल्ली हवाई अड्डे पर करीब 32 लाख रुपए मूल्य का सोना कथित तौर पर देश में तस्करी करने के प्रयास में एक अफगानी नागरिक को गिरफ्तार किया। एक सरकारी बयान में आज यह जानकारी दी गई। अफगानिस्तान में मजार-ए-शरीफ से मंगलवार को यात्री के यहां पहुंचने पर उसे हिरासत में ले लिया गया। सीमा शुल्क विभाग ने बयान में बताया कि उसकी निजी तलाशी में सोने की एक चेन और सोने का एक कंगन बरामद हुआ, जिसका वजन 1.06 किलोग्राम था और इसका बाजार मूल्य 31.74 लाख रुपया है।

image

आरोपी को गिरफ्तार कर सोना जब्त कर लिया गया। एक अन्य मामले में एक भारतीय व्यक्ति को 33 लाख से अधिक मूल्य की विदेशी मुद्रा कथित तौर पर तस्करी करने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया। इस मामले में सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब वह सोमवार को दुबई जाने के लिए एक विमान में सवार होने जा रहा था।

सौजन्य से: दैनिक सवेरा टाइम्स

You are Visitor Number:- web site traffic statistics