तेलगू फिल्म सितारों पर पकड़ी गई 100 करोड़ की टैक्स चोरी

हैदराबाद : तेलगू फिल्म सितारों पर 100 करोड़ की सर्विस टैक्स चोरी का मामला पाया है। इस टैक्स चोरी में अभिनेता, गायक, निर्देशक, आदि लोग आरोपी पाये गए हैं।  इन तेलगू फिल्म सितारों को यह टैक्स केंद्रीय उत्पाद, सीमा शुल्क और सर्विस टैक्स को जमा करना होगा।  इन फिल्म उद्योग के लोगों पर आरोप है कि इन्होने टैक्स जमा करने में लगभग 100 करोड़ की टैक्स चोरी की है।
नियमों के अनुसार मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े इन लोगों को अपनी सर्विस का 12.36 प्रतिशत सर्विस टैक्स के रूप में चुकाना आवश्यक है  और इन व्यक्तियों को केंद्रीय उत्पाद सीमाशुल्क और सर्विस टैक्स में रजिस्टर्ड होना आवश्यक है।  अगर विभाग के नोटिस के बाद भी टैक्स जमा नहीं होता है तो सर्विस टैक्स विभाग ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार करेगा।
स्रोत : सीबीईसी एफबी पेज 
You are Visitor Number:- web site traffic statistics