ढाका में 4.7 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के साथ भारतीय गिरफ्तार

ढाका। हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर एक भारतीय सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। बांग्लादेश सीमाशुल्क अधिकारियों ने 6.15 करोड़ टका (4.7 करोड़ रुपये) मूल्य के सोने की तस्करी के मामले में युवक की गिरफ्तारी की है।

‘ढाका ट्रिब्यून’ की आज की रिपोर्ट के अनुसार पिछले बृहस्पतिवार को अरशद अयाज अहमद थाई एयरलाइन के विमान से थाईलैंड से ढाका पहुंचा था। ढाका कस्टम हाउस के उपायुक्त ओथेलो चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कस्टम हाउस की तस्कर रोधी टीम ने यात्री का पीछा किया।

इसके बाद हवाईअड्डा के ग्रीन चैनल पर रात करीब एक बजे उसे रोककर पूछताछ की। अहमद की तलाशी लिए जाने पर उसके पास से 22 सोने की छड़ें बरामद हुईं। इन छड़ों की कीमतें 6.15 करोड़ टका (4.7 करोड़ रुपये) बताई जा रही हैं।

बता दें, अहमद के पते और अन्य निजी जानकारियों का खुलासा नहीं किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

सौजनय से: इनाडू इंडिया हिन्दी

You are Visitor Number:- web site traffic statistics