डीआरआई ने पकड़ी 6.5 करोड़ की हेरोइन

पटना : डायरेक्टोरेंट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने मोकामा राजेंद्र पुल से स्कार्पियो गाड़ी से ले जा रहे 650 ग्राम हेरोइन के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। बरामद की गयी हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 6.5 करोड़ आंकी गयी है.। गिरफ्तार एजाजुल हक व न्यूटन मंडल पश्चिम बंगाल के नदिमा के निवासी हैं। इनके पास से पांच मोबाइल, आधा दर्जन सीम कार्ड बरामद किये गये हैं। पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त कर ली है। गैंग के सरगना अख्तर के इशारे पर तस्करी की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार एजाजुल ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि मलेशिया के अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह के साथ मिलकर यह धंधा करता है और अक्सर मलयेशिया जाकर रहता है। वह पेमेंट लेने के लिए भारत आता-जाता है। गिरफ्तार एजाजुल के पास से मलेशिया के दो सीम बरामद किये गये। एजाजुल ने खुलासा किया कि पश्चिम बंगाल के बहरामपुर निवासी अख्तर गिरोह का मुख्य सरगना है और वह मलेशिया में रह कर मादक पदार्थ व जाली नोटों की तस्करी का नेटवर्क संचालित करता है।

You are Visitor Number:- web site traffic statistics