डीआरआई ने पकड़ा 763 किलो गांजा

नई दिल्ली : डाइरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने पटना में दो व्यक्तियों से 763 किलो गांजा जब्त किया है, जब्त किये गए इस गंजे की कीमत 31 लाख रूपये आंकी गई। पकड़ा गया यह गांजा एक तेल टेंकर में छुपाकर ले जाया जा रहा था। डीआरआई के अनुसार यह गांजा पटना के बिहटा इलाके से पकड़ा गया। इस मामले पकड़े गए दो लोगों की पहचान देवेन्द्र मिश्रा, हरदोई और झामलाल यादव भोजपुर डिस्ट्रिक्ट का रहने वाला है। इन दोनों व्यक्तियों ने आयल टैंकर के अंदर एक जगह बनाई थी जहाँ ये गांजा छिपाकर रखते थे। इन व्यक्तियों ने यह गांजा ओडिशा से मंगाया था और वो इसे ट्रांसपोर्ट से उत्तरप्रदेश के रास्ते भोजपुर लाते थे। डीआरआई को इसकी सूचना मिली थी कि गांजा ओडिशा से भोजपुर लाया जा रहा है।

You are Visitor Number:- web site traffic statistics