टैक्स कंसलटेंट पर 90 लाख की टैक्स चोरी का आरोप

मुंबई : मुंबई में एक प्राइवेट फर्म के टैक्स कंसल्टेंट को सर्विस टैक्स गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार एस. श्रीरमन को 90 लाख रूपये की टैक्स चोरी  के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  आरोपी 2009 से  एक सिक्योरिटी प्रोवाइडर कंपनी Unison Security Force  के साथ काम कर रहा था।  फर्म  ने  2009 से 1.8 करोड़ का सर्विस टैक्स भुगतान किया लेकिन आरोपी ने मात्र 90 लाख रूपये सरकार के कहते में जमा किये।
स्रोत : FB, CBEC
You are Visitor Number:- web site traffic statistics