खाद्य तेलों पर सरकार ने बढ़ाई 5 प्रतिशत इम्पोर्ट डूटी

नई दिल्ली : खाद्य तेलों के बढ़ते आयात से घरेलू उद्योग पर लगातार बढ़ रहे दबाब को कम करने के लिए सरकार ने इनके आयात पर शुल्क 5 प्रतिशत बढ़ा दिया है। केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड की तरफ से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।
अधिसूचना में यह कहा गया है कि सभी श्रेणियों के खाद्य तेलों के आयात पर शुल्क 5 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। कच्चे खाद्य तेल आयात पर शुल्क अब 12.5 प्रतिशत हो जाएगा जबकि परिष्कृत खाद्य तेल पर आयात शुल्क अब 15 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है। गौरतलब है कि उद्योग मंडल एसोचौम ने मानसून की बेरुखी को देखते हुए इस वर्ष खाद्य तेल का आयात 14 अरब डॉलर तक पहुंच जाने की संभावना जताई थी।
2014-15 में खाद्य तेल आयात 10 अरब डॉलर का रहा था। खाद्य तेल उद्योग का मानना है कि 2014-15 तेल वर्ष (नवंबर से अक्तूबर) के दौरान खाद्य तेल का आयात पहले के एक करोड़ 16 लाख टन की तुलना में बढ़कर एक करोड़ 40 लाख टन पहुंच जाने की संभावना है।

You are Visitor Number:- web site traffic statistics