कोलकाता : डीआरआई ने म्यामां से तस्करी कर भारत लाये गये आठ करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया और तस्करी गिरोह में कथित रूप से शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने सोमवार को 24.15 किलोग्राम सोना जब्त कर लिया जिसकी कीमत करीब 7.99 करोड़ रुपये बतायी जाती हैं। मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी बस से मणिपुर से सिलीगुड़ी होते हुए कूचबिहार जा रहे थे। सोना म्यामां से तस्करी कर भारत-म्यामां सीमा पर स्थित मणिपुर के मोरेह लाया गया था।
source by : NBT