नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने करीब 10 किलोग्राम सोना बरामद किया। बरामद सोने की कीमत ढाई करोड़ रूपये आंकी गई है। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कस्टम अधिकारियों ने तीन अलग अलग घटनाओं में 10 किलोग्राम सोना बरामद किया है।
पहली घटना में कस्टम विभाग के अधिकारियों ने रविवार सुबह दोहा से दिल्ली पहुंचे कतर एयरवेज के एक विमान के टॉयलेट में रखे डस्टबिन से चार किलोग्राम सोना बरामद किया। दूसरी घटना में कस्टम अधिकारियों ने एक चार्टड अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया, जो ट्राली बैग में छुपाकर रखे गए ढाई किलोग्राम सोने की तस्करी का प्रयास कर रहा था।
वहीं तीसरी घटना में तुर्की के एक यात्री को गिरफ्तार कर उसके पास से ढाई किलोग्राम सोना बरामद किया गया, जो उसने ट्रालीबैग के पहियों और बेल्ट के बकल्स में छुपाकर रखा था।