आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक करोड़ 34 लाख रुपये की कीमत के गोल्ड के साथ तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया

Image result for cigaretteImage result for goldनई दिल्ली : आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक करोड़ 34 लाख रुपये की कीमत के गोल्ड के साथ तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक यात्री अफगानिस्तान का रहने वाला है। इसके शरीर से गोल्ड के 8 बिस्कुट बरामद किए गए हैं। जबकि अफगानिस्तान का नागरिक अपने जूते में 2 किलो गोल्ड छुपाकर ला रहा था। इन सभी को पकड़ लिया गया है। इसके अलावा एक अन्य मामले में कस्टम अधिकारियों ने ₹78 लाख की विदेशी ब्रैंड की सिगरेट जब्त की है। यह सिगरेट कंबोडिया से दिल्ली इंपोर्ट की गई थी। इन्हें किताबों के पैकेट में छुपा के लाया गया था।

source by NBT

You are Visitor Number:- web site traffic statistics