एक तस्कर को 47 लाख रुपए की कीमत के सोने के साथ नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नेपाल के हेटौड़ा उपमहानगर पालिका वार्ड नंबर 15 स्थित रातोमाटे चेकपोस्ट से अवैध सोना के साथ मकवानपुर पुलिस ने बीरगंज के एक व्यक्ति को पकड़ा है।
नेपाल से सोना तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार

विशेष सूचना के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। युवक काठमांडू से बीरगंज कार से जा रहा था। युवक की जब तलाशी ली गई तो उसके पास एक झोला रखा था। उसमें से 489.37 ग्राम अवैध सोना पाया गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद सोने का मूल्य 47 लाख 36 हजार 7 सौ 59 रुपए अनुमान लगाया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बीरगंज, महा नगरपालिका के वार्ड नंबर-01 निवासी 35 साल के प्रभु साह सोनार के रूप में हुई है।बता दें कि इन दिनों सोना की तस्करी जोरों से चल रही है। भारत से नेपाल में सोना सस्ता है। इसके साथ ही नेपाल में सोना की क्वालिटी भी अच्छी होती है। इस वजह से नेपाल के सोने की मांग भारत में बढ़ गई है। इसी कारण नेपाल से लगातार भारत में सोने की तस्करी की जा रही है।