जानकारी के अनुसार शनिवार को पांच यात्री दुबई से मुंबई आए थे। इन लोगों ने अंडरवियर, जूते और पतलून में छिपाकर सोने की पेस्ट छिपाकर लाया था।
सरकार जैसे- जैसे तस्करों पर सख्ती कर रही है। वैसे- वैसे तस्कर तस्करी का नया रास्ता खोजते जा रहे है। शनिवार को सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) ने मुंबई एयरपोर्ट पर पांच यात्रियों की तलाशी लेने के बाद 6 किलो सोना जब्त किया है।

3.20 करोड़ है बरामद सोने की कीमत
मुंबई एयरपोर्ट पर पांच यात्रियों से बरामद किए गए सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3.20 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी गई है। इस मामले की गहन छानबीन कस्टम विभाग की टीम कर रही है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को पांच यात्री दुबई से मुंबई आए थे। इन लोगों ने अंडरवियर, जूते और पतलून में छिपाकर सोने की पेस्ट छिपाकर लाया था। लेकिन इसकी जानकारी कस्टम विभाग की टीम को पहले ही पता चल गई थी। इसीलिए कस्टम विभाग के अधिकारियों ने इन पांचों को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका और इनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान इन पांचों के पास से छह किलो सोना बरामद किया गया है। इसके बाद कस्टम अधिकारियों ने इन पांचों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की गहन छानबीन कस्टम विभाग की टीम कर रही है।