ओ माई गोल्ड : 2018 में कस्टम ने सोना तस्करी के 48 मामले पकड़े और 11 करोड़ रुपए का सोना बरामद किया

सोने तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। तस्कर हर बार नए तरीके अपनाते हैं। आठ साल पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में हो रहे घाटे को कम करने के लिए सरकार ने आयात पर 10% टैक्स बढ़ाया था और यही कारण है कि सोने की तस्करी बढ़ी। वर्ष 2011 से 2018 तक कस्टम्स ने प्रदेश में सोने की तस्करी के 137 मामले पकड़े और 30 करोड़ का 100 किलो सोना बरामद किया। हालांकि, 2018 में कस्टम ने 48 मामलों में 34 किलो सोना पकड़ा था। इसकी कीमत 11.71 करोड़ है।

कीमती स्टोन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, फॉरेन करेंसी की भी हुई तस्करी

अप्रैल 2017 से दिसंबर 2018 तक सोने के अलावा कीमती स्टोन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, विदेशी मुद्रा, चांदी, सिगरेट की भी तस्करी हुई। इसमें 8 लाख की सिगरेट, 2 लाख की पेनड्राइव, 3.50 लाख के स्टोन, 3.50 करोड़ की विदेशी मुद्रा, 35 लाख की इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं, तीन लाख की चांदी की भी तस्करी शामिल है।

केस 1 : अप्रैल 2018 में सहारनपुर निवासी मोहम्म्द शम्सी साउथ अफ्रीका से जयपुर आया। उसके पास से 1 किलो सोना बरामद किया गया। सोना एल्युमिनियम की रॉड में बिस्कुट के आकार में लाया गया। रॉड को गर्म करके सोने के बिस्कुट निकले।

 

सौजन्य से: दैनिक भास्कर