50 लाख की गोल्ड व मुद्रा तस्कर गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पर फरवरी की शुरुआत से ही एक बार फिर गोल्ड तस्करी के मामलों में तेजी देखी जा रही है। पिछले सप्ताह मुंबई एयरपोर्ट पर गोल्ड की तस्करी के लगभग 12 मामले सामने आए। इसी कड़ी में एक बार फिर 14 फ़रवरी  की रात गोल्ड तस्करी का एक केस डिटेक्ट किया गया। इस मामले में भारतीय नागरिक से करीब 50.51 रुपये का गोल्ड जब्त किया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस केस में भारतीय नागरिक अर्पित सुरेशभाई दोशी को अरेस्ट किया गया है।
दोशी जेट एयरवेज की फ्लाइट से हॉन्गकॉन्ग से मुंबई के टर्मिनल 2 पर पहुंचा था। इस शख्स ने अपने बैग में एक-एक किलोग्राम गोल्ड की दो ईंटें छिपा रखी थीं। इसे ग्रीन चैनल पार करने की कोशिश के दौरान कस्टम की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने पकड़ा।
विदेश मुद्रा की भी हुई तस्करी
वैलंटाइंस डे की रात दुबई जा रहे एक शख्स को अवैध रूप से विदेशी मुद्रा ले जाने के आरोप में अरेस्ट किया गया। इस शख्स का नाम अब्दुल शरीफ है। शरीफ फ्लाई दुबई एयरवेज की फ्लाइट से रविवार सुबह चार बजे दुबई जाने के लिए सुरक्षा जांच की लाइन में लगा था। इसी दौरान उसके बैग के तले में कुछ खोखला सा महसूस हुआ। संदेह के आधार पर एआईयू ने उसके बैग की जांच की तो 55,17,530 रुपये की मिश्रित विदेशी मुद्रा बरामद हुई। गौरतलब है कि इससे पहले नौ फरवरी को गैर कानूनी तरीके से एक महिला को 24,09,175 रुपये मूल्य की मिश्रित विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा गया था। यह महिला फरीदा रफीक जेट एयरवेज की फ्लाइट से दुबई जाने वाली थी। महिला ने विदेशी मुद्रा अपने बैग में मौजूद गलीचे में छिपा रखी थी।
नवभारत टाइम्स  Feb 16, 2015
You are Visitor Number:- web site traffic statistics