Image result for कस्टम ने 4 किलो सोना छिपा ले जा रहीं दो

मुंबई। अपने अंडरगारमेंट में जूलरी छिपाकर ले जा रहीं दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों महिलाएं एक करोड़ 20 लाख रुपए की कीमत की 4 किलो सोने की जूलरी छिपा कर ले जा रहीं थीं। इन्हें एयरपोर्ट कस्टम एयर इन्टेलिजेंस यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों महिलाएं भारतीय मूल की विदेशी नागरिक हैं।
दोनों आरोपियों के साथ ही एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। वह शख्स एयरपोर्ट के बाहर उनका इंतजार कर रहा था। दोनों महिलाओं द्वारा लाए गए सोने को भयंदर के एक दुकानदार को दिया जाना था, जो इस केस में वांछित है। कस्टम अधिकारियों ने दुकानदार की दुकान को सील कर दिया है। एक कोर्ट ने आरोपियों को जेल कस्टडी में भेज दिया है। एयरपोर्ट के बाहर इंतजार कर रहे शख्स ने बताया कि उसका रोल बहुत छोटा सा था। वह सिंगापुर में बसे हैंडलर के निर्देश पर कुछ-कुछ अंतराल पर सोने को कलेक्ट करता था। हैंडलर मोबाइल पर सोना लेकर आ रही लड़कियों की तस्वीरें भेजता था। अधिकारियों ने गिरफ्त में आए शख्स से कई अन्य महिलाओं की तस्वीरें बरामद की हैं, जो देखने में मॉडल लग रही हैं। एक अधिकारी ने बताया कि हैंडलर उन महिलाओं को भी इस काम के लिए इस्तेमाल करता था, जो देखने में हाई प्रोफाइल एग्जीक्यूटिव्स जैसी लगती हैं। अधिकारियों के अनुसार ऐसी महिलाएं सामान्य तौर पर पकड़ में नहीं आती हैं।
अधिकारियों ने संदेह के आधार पर मलेशियाई महिला सान्तेलेत्चमी सुपरामनियम (41) से पूछताछ की। उसने बताया कि वह खरीददारी के मकसद से यहां पर आई है और अगले ही दिन सिंगापुर लौट जाएगी। अधिकारियों की महिला की बात कुछ खास जमी नहीं और उन्हें संदेह हुआ। पूछताछ में ही उसने अपनी साथी मैगिसवरी जैरामन (59) के बारे में बताया, जो कस्टम एरिया से बाहर जा चुकी थी।
अधिकारियों ने जैरामन को वापस कस्टम एरिया में बुलाया और दोनों महिलाओं को मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरने को कहा, जिसमें दोनों की चोरी पकड़ में आ गई। महिला अधिकारी ने दोनों के ऊपर और नीचे के अंडरगारमेंट्स से 2-2- किलो सोने की चेन बरामद की। गिरफ्त में आने के बाद दोनों ने बाहर इंतजार कर रहे रिसीवर के बारे में भी बताया। वह सोना रिसीव करता और दोनों महिलाएं अगले दिन सिंगापुर लौट जातीं। हैंडलर ने एयरपोर्ट के पास अंधेरी में तीन होटलों का इंतजाम कर रखा था।

सौजन्य से : दैनिक जागरण

You are Visitor Number:- web site traffic statistics