3.5 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी मामले में चार महिलाएं हिरासत में

नई दिल्ली : चार महिलाओं को कथित तौर पर 3.5 करोड़ रुपये की कीमत के सोने की तस्करी करने के आरोप में दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। इनमें से एक महिला खुद को केरल के एक स्थानीय न्यूज चैनल की एंकर बता रही है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने चारों महिलाओं को यहां रोका था। चारों दुबई से अलग-अलग विमान से यहां आई थी। सोने के 3.64 करोड़ रुपये के होने का अनुमान लगाया गया है। अधिकारी ने बताया कि इनमें से एक महिला खुद को केरल के एक स्थानीय न्यूज चैनल की एंकर बता रही है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। महिलाओं को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।

You are Visitor Number:- web site traffic statistics