सीमा शुल्क अधिकारियों ने किर्गिस्तान की एक महिला को हवाई अड्डे पर सोने और सिगरेट की कथित तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया

Related image नयी दिल्ली : सीमा शुल्क अधिकारियों ने किर्गिस्तान की एक महिला को यहां के हवाई अड्डे पर सोने और सिगरेट की कथित तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इनका कुल मूल्य करीब 27 लाख रूपये आंका गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह महिला जब ओश (किर्गिस्तान) से मास्को के रास्ते यहां पहुंची तो उसे गुरुवार को पूछताछ के बाद पकड़ा गया। उसके पास से कुल 803 ग्राम वजनी सोने की चार चेनें और डेविडॉफ ब्रांड की पांच हजार सिगरेट बरामद हुईं। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सीमाशुल्क विभाग के बयान में कहा गया है कि सोने और सिगरेट का कुल मूल्य 26.73 लाख रूपये आंका गया है।
source by NBT
You are Visitor Number:- web site traffic statistics