सीबीईसी के 85 अधीक्षकों एवं 59 निरीक्षकों का तबादला

चंडीगढ़ : केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने भारतीय सीमा एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग के चंडीगढ़ जोन से संबंधित 85 अधीक्षकों एवं 59 निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। अधिकारियो को केन्द्रीय उत्पाद शुल्क, सीमा शुल्क, सेवा कर, भूमि सीमा शुल्क स्टेशन, निवारक विंग, लेखा परीक्षा, सीमा निरिक्षण प्वाइंट, आदि शाखाओ में तैनात किया गया है।
इसी तरह, जोधपुर के सीमा शुल्क कमिश्नर ने सीमा एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग के 23 निरीक्षकों का तबादला कर दिया है एवं उन्हें विभाग के विभिन्न शाखाओ में तैनात कर दिया है।
दूसरी ओर, श्री लालकृष्ण ममचन को कोचीन आयुक्तालय में सहायक उप निरीक्षक (हथियार) के पद पर पदोन्नत किया गया है। अब उन्हें पे बैंड -1 (20,200 – रु. 5200) के साथ रु 2,000 ग्रेड वेतन मिलेगा। बढ़ा हुआ वेतन उन्हें एएसआई के रूप शामिल होने की तिथि से मिलेगा।
तत्काल प्रभाव से क्रियान्वित हुए है।
You are Visitor Number:- web site traffic statistics