सर्विस टैक्स नहीं देने वाले होटल व बिल्डरों की सूची तैयार

जमशेदपुर : सेंट्रल एक्साइज की टीम ने सर्विस टैक्स का सही भुगतान नहीं करने वाले शहर के प्रमुख बिल्डर, मॉल और होटल मालिकों की सूची तैयार की है।
सूचीबद्ध लोगों के कार्यालय और प्रतिष्ठान पर सर्वे के साथ छापेमारी की जायेगी। सेंट्रल एक्साइज के आयुक्त पीके कटियार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जायेगा। बिष्टुपुर स्थित सेंट्रल एक्साइज के कार्यालय के अधीन पूरा कोल्हान का एरिया आता है।
सेंट्रल एक्साइज के अधिकारी ने बताया कि बड़े शहरों में सर्विस टैक्स वसूली की प्रक्रिया को समझकर उसकी तुलना जमशेदपुर- कोल्हान सर्किल में की गयी। इस दौरान टैक्स चुकाने के तरीके और उसमें की जा रही गड़बड़ी का खुलासा हुआ। इसके बाद कुछ कार्यालयों-प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर आर्थिक दंड लगाया गया। अब अन्य के खिलाफ बड़े अभियान की योजना है।
पिछले दिनों सेंट्रल एक्साइज की टीम ने होटल रमाडा में छापामारी कर 50 लाख रुपये की टैक्स चोरी का मामला पकड़ा था। सेंट्रल एक्साइज के अधिकारियों ने बताया कि पहली बार होटल में इस तरह की छापामारी की गयी थी, जिसके बाद कई अन्य के बारे में भी पता चला।
सेंट्रल एक्साइज विभाग ने वित्तीय वर्ष 2016-17 के प्रथम तिमाही में ही 4 करोड़ रुपये का राजस्व आर्थिक दंड स्वरूप प्राप्त कर लिया है। 2015-16 में 12 करोड़ रुपये का राजस्व इस मद में प्राप्त किया गया था। सेंट्रल एक्साइज के अधिकारियों ने पिछले दिनों सर्विस टैक्स का भुगतान नहीं करनेवालों के प्रतिष्ठान-कार्यालयों पर छापामारी की थी, जिसके क्रम में चार करोड़ से अधिक का राजस्व आर्थिक दंड स्वरूप वसूला था। यह राशि सालाना टारगेट के अतिरिक्त है।
विभाग ने ऐसे बिल्डर, होटल व मॉल मालिकों की सूची तैयार कर ली है, जिनके द्वारा सरकार को सर्विस टैक्स नहीं दिया जा रहा है। इससे साथ-साथ यदि कोई प्रदान भी कर रहा है तो उसमें कुछ न कुछ गड़बड़झाला जरूर है। ऐसे मामलों में विभाग किसी को बख्शेगा नहीं। संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। अमित कुमार, सहायक आयुक्त, सेंट्रल एक्साइज एंड सर्विस टैक्स घाटशिला, झींकपानी और नोवामुंडी में होगी कार्रवाई जमशेदपुर- आदित्यपुर के अलावा सेंट्रल एक्साइज विभाग द्वारा घाटशिला, झींकपानी ओर नोवामुंडी क्षेत्रा में सर्विस टैक्स नहीं चुकानेवालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। पिछले दिनों नोवामुंडी में एक बड़ा मामला पकड़ा गया था।
सौजन्य से : प्रभात खबर

You are Visitor Number:- web site traffic statistics