सफल जीवन के ‘सूत्र’

1. जीवन- जब तुम पैदा हुए थे तो तुम रोए थे जबकि पूरी दुनिया ने जश्न मनाया था। अपना जीवन ऐसे जियो कि तुम्हारी मौत पर पूरी दुनिया रोए और तुम जश्न मनाओ।

2. कठिनाइयों- जब तक आप अपनी समस्याओं एंव कठिनाइयों की वजह दूसरों को मानते है, तब तक आप अपनी समस्याओं एंव कठिनाइयों को मिटा नहीं सकते।

3. असंभव- इस दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं। हम वो सब कर सकते है, जो हम सोच सकते है और हम वो सब सोच सकते है, जो आज तक हमने नहीं सोचा।

4. हार न मानना- बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं क्योंकि लौटने पर आपको उतनी ही दूरी तय करनी पड़ेगी जितनी दूरी तय करने पर आप लक्ष्य तक पहुँच सकते है।

5. हार जीत- सफलता हमारा परिचय दुनिया को करवाती है और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है।

6. आत्मविश्वास- अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है।

7. महानता- महानता कभी न गिरने में नहीं बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है।

8. गलतियां- अगर आप समय पर अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते है तो आप एक और गलती कर बैठते हैद्य आप अपनी गलतियों से तभी सीख सकते है जब आप अपनी गलतियों को स्वीकार करते है।

9. चिन्ता- अगर आप उन बातों एंव परिस्थितियों की वजह से चिंतित हो जाते है, जो आपके नियंत्रण में नहीं तो इसका परिणाम समय की बर्बादी एवं भविष्य पछतावा है।

10. शक्ति- ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैंद्य वो हम हैं जो अपनी आँखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अन्धकार है।

11. मेहनत- हम चाहें तो अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर अपना भाग्य खुद लिख सकते है और अगर हमको अपना भाग्य लिखना नहीं आता तो परिस्थितियां हमारा भाग्य लिख देंगी।

12. सपने- सपने वो नहीं है जो हम नींद में देखते है, सपने वो है जो हमको नींद नहीं आने देते।

13. समय- आप यह नहीं कह सकते कि आपके पास समय नहीं है क्योंकि आपको भी दिन में उतना ही समय (24 घंटे) मिलता है जितना समय महान एंव सफल लोगों को मिलता है।

14. विश्वास- विश्वास में वो शक्ति है जिससे उजड़ी हुई दुनिया में प्रकाश लाया जा सकता हैद्य विश्वास पत्थर को भगवान बना सकता है और अविश्वास भगवान के बनाए इंसान को भी पत्थर दिल बना सकता है।

15. सफलता- दूर से हमें आगे के सभी रास्ते बंद नजर आते हैं क्योंकि सफलता के रास्ते हमारे लिए तभी खुलते जब हम उसके बिल्कुल करीब पहुँच जाते है।

16. सोच- बारिश की दौरान सारे पक्षी आश्रय की तलाश करते है लेकिन बाज बादलों के ऊपर उड़कर बारिश को ही अनदेखा कर देते है। समस्याए एक जैसी है, लेकिन आपका नजरिया इनमे अंतर पैदा करता है।

17. प्रसन्नता- यह पहले से निर्मित कोई चीज नहीं है। ये आप ही के कमों‍र् से आती है।

18. जिदंगी मे कभी भी किसी को बेकार मत समझना, क्याेंकि बंद पड़ी घड़ी भी दिन में दो बार सही समय बताती है।

19. किसी की बुराई तलाश करने वाले इंसान की मिसाल उस मक्खी की तरह है जो सारे खूबसूरत जिस्म को छोड़कर केवल जख्म पर ही बैठती है।

20. टूट जाता है गरीबी में वो रिश्ता जो खास होता है, हजारों यार बनते है जब पैसा पास होता है।

21. मुस्करा कर देखो तो सारा जहां रंगीन है, वर्ना भीगी पलकों से तो आईना भी धुधंला नजर आता है।

22. जल्द मिलने वाली चीज ज्यादा दिन तक नहीं चलती, और जो चीजे ज्यादा दिन तक चलती है वो जल्दी नहीं मिलती।

23. बुरे दिनों का एक अच्छा फायदा अच्छे-अच्छे दोस्त परखे जाते है।

24. बीमारी खरगोश की तरह आती है और कछुए की तरह जाती है। जबकि पैसा कछुए की तरह आता है और खरगोश की तरह जाता है।

25. छोटी छोटी बातों में आनंद खोजना चाहिए क्योकि बड़ी-बड़ी तो जीवन में कुछ ही होती है।

26. ईश्वर से कुछ मांगने पर न मिले तो उससे नाराज न होना क्याेंकि ईश्वर वह नहीं देता जो आपको अच्छा लगता है बल्कि वह देता है जो आपके लिए अच्छा होता है

27. लगातार हो रही असफलताओ से निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि कभी-कभी गुच्छे की आखिरी चाबी भी ताला खोल देती है।

28. ये सोच है हम इसांनो की कि एक अकेला क्या कर सकता है पर देख जरा उस सूरज को वो अकेला ही तो चमकता है।

29. रिश्ते चाहे कितने ही बुरे हो उन्हे तोड़ना मत क्याेंकि पानी चाहे कितना भी गंदा हो अगर प्यास नहीं बुझा सकता वो आग तो बुझा सकता है।

30. अब वफा की उम्मीद भी किस से करे भला मिट्टी के बने लोग कागजाें मे बिक जाते है।

31. इंसान की तरह बोलना न आये तो जानवर की तरह मौन रहना अच्छा है।

32. जब हम बोलना नहीं जानते थे तो हमारे बोले बिना ‘माँ’ हमारी बातों को समझ जाती थी और आज हम हर बात पर कहते है छोड़ो भी ‘माँ’ आप नहीं समझोगी।

33. शुक्र गुजार हूँ उन तमाम लोगों का जिन्होंने बुरे वक्त मे मेरा साथ छोड़ दिया क्योंकि उन्हें भरोसा था कि मैं मुसीबतों से अकेले ही निपट सकता हूँ।

34. शर्म की अमीरी से इज्जत की गरीबी अच्छी है।

35. जिदंगी में उतार चड़ाव का आना बहुत जरुरी है क्योकि ईसीजी में सीधी लाईन का मतलब मौत ही होता है।

36. रिश्ते आजकल रोटी की तरह हो गए है जरा सी आंच तेज क्या हुई जल भुनकर खाक हो जाते।

37. जिदंगी मे अच्छे लोगों की तलाश मत करो खुद अच्छे बन जाओ आपसे मिलकर शायद किसी की तालाश पूरी हो।

You are Visitor Number:- web site traffic statistics