दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सऊदी अरब से कथित रूप से तस्करी के माध्यम से 27 लाख रूपये मूल्य का सोना लेकर पहुंचने पर एक भारतीय को गिरफ्तार कर लिया गया

Image result for goldनयी दिल्ली : दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सऊदी अरब से कथित रूप से तस्करी के माध्यम से 27 लाख रूपये मूल्य का सोना लेकर पहुंचने पर एक भारतीय को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने स्पीकर और बाल्टी के हेंडल में सोना छिपा रखा था। सीमाशुल्क अधिकारियों ने बताया कि रविवार को ग्रीन चैनल पार करने के बाद सीमाशुल्क अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। वह बहरीन के रास्ते सऊदी अरब के जेद्दाह से पहुंचा था। अधिकारियों के अनुसार उसकी और उसके बैग की तलाशी लेने पर सोने की दो छड़ें और दो गोले मिले जिन्हें बाल्टी के हेंडल और स्पीकर में छिपाकर रखा गया था। सोने का वजन 780 ग्राम था। सोने की कीमत लगभग 27.71 लाख रूपये हैं। सीमाशुल्क अधिनियम के तहत सोने को जब्त कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले यात्रियों के लिए सीमाशुल्क अनापत्ति के वास्ते दो चैनल वाली प्रणाली अपनायी गयी है। ग्रीन चैनल उन यात्रियों के लिए है जिनके पास कोई शुल्क वाला सामान नहीं होता जबकि रेड चैनल उन यात्रियों के लिए है जो शुल्क वाली कोई वस्तु लेकर आ रहा होता है।source by NBT

You are Visitor Number:- web site traffic statistics