गोल्ड स्मग्लिंग में दो भारतीय नागरिक अरेस्ट

मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह गोल्ड की तस्करी करते हुए एक महिला रुबिना बेगम को हिरासत में लिया गया। रुबिना ओमान एयरवेज की फ्लाइट से मंगलवार सुबह 5.30 बजे मुंबई आई थी। इससे पहले सोमवार रात डेढ़ बजे बैंकॉक से आए मिलानूर मोहम्मद आसिफ को भी स्मग्लिंग के गोल्ड के साथ पकड़ा गया था। इन दोनो के पास से करीब दो किलोग्राम गोल्ड जब्त किया गया। इसका बाजार भाव 45,00000 रुपये आंका गया। दोनो आरोपियों को मंगलवार सुबह आठ बजे ही 50, 000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई।
स्रोत : नवभारत टाइम्स
You are Visitor Number:- web site traffic statistics