कोलकत्ता एयरपोर्ट से 65 लाख का सोना बरामद

कोलकाता : कोलकाता नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअे से सुरक्षा प्रहरियों ने शनिवार को एक महिला को 2 किलो 100 ग्राम शुद्ध सोना (24 कैरट) के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला का नाम रेशमा चौधरी है। वह कोलकाता के इकबालपुर इलाके की रहने वाली है। हवाईअड्डा सूत्रों के अनुसार रेशमा बैंकॉक से स्पाइस जेट की विमान से आई थी। सोने के बार अपने सिक्स पैकेट के जिन्स में छुपा रखा था। मेटल डिटेक्टर से निकलते समय सुरक्षा प्रहरियों को उसके पास धातु होने के संकेत मिले। जांच के दौरान उसके पैकेट से सोने का बार मिले। जब्त सोने की कीमत लगभग 65 लाख रुपए आंकी जा रही है। कस्टम अधिकारी रेशमा से पूछताछ कर रहे हैं। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह कितने दिनों से सोना तस्करी का धंधा कर रही थी। इस गोरखधंधे में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

You are Visitor Number:- web site traffic statistics