एयरपोर्ट से लूटी थी कई लग्जरी वीआईपी कार

सोनीपत | कुख्यात संदीप चिटानिया गैंग के मुख्य सदस्य विक्की चिटाना को पुलिस ने रविवार कोर्ट में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया। एसएचओ खरखौदा अजय धनखड़ ने बताया कि आरोपी सुमीत उर्फ विक्की उर्फ वकील तीन राज्यों में क्राइम करता था। इस पर हरियाणा पुलिस के साथ-साथ दिल्ली पुलिस ने भी एक लाख का इनाम रखा हुआ था। दो लाख के इनामी को एसआईटी प्रभारी संदीप धनखड़ व उनकी टीम ने बहालगढ़ से पास से शनिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी जिस बरेजा में सवार था वह उसने 18 मई 2018 को साकेत दिल्ली से लूटी थी। आरोपी सेक्टर-23 जा रहा था। लूटी गई गाड़ी के लिए फर्जी नंबर. प्लेट व फर्जी आरसी तैयार की थी। आरोपी के पास से एक अवैध पिस्ताैल व 10 जिंदा कारतूस मिली हैं। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह लग्जरी कार लूटने का शौकीन है। उसने एयरपोर्ट से वीआईपी लोगों से गाड़ी लूटी हैं।

आरोपी पैरोल पर आने के बाद से फरार है। दिल्ली पुलिस ने 2013 में गिरफ्तार किया था। आरोपी एलएलबी पास है और यह वकील के नाम से भी तीन राज्यों दिल्ली, राजस्थान व हरियाणा में चर्चित है। संदीप चिटानिया के साथ आरोपी ने काफी दिन क्राइम किया।

विक्की चिटाना सोनीपत पुलिस की मोस्टवांटेड सूची में सबसे ऊपर था। इसके पकड़े जाने के बाद अब पुलिस की स्पेशल शाखा की रडार पर 50 हजार का इनामी विजय हैं। विजय निवासी फरमाना की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

विक्की चिटाना को पकड़ने के लिए 11 टीम लगी थी। आरोपी से कई बड़ी वारदातों का खुलासा हुआ है। अब जिन मामलों में यह नामजद था उनके बारे में भी पूछताछ होगी। -हरेंद्र, डीएसपी खरखौदा

सौजन्य से: दैनिक भास्कर

You are Visitor Number:- web site traffic statistics