एक करोड़ रूपये की लालचंदन की लकड़ी बरामद

दिल्ली : पश्चिम जिला वाहन चोरी निरोधक दस्ता पुलिय ने मुंड़का इलाके में तस्करी कर लाई गई चंदन की लकड़ी की बड़ी खेप बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार बरामद लाल चंदन लकड़ी का वजन करीब 16 क्विंटल 20 किलो है। जिसकी कीमत एक करोड़ रूपये बताई जा रही है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि मुंड़का के एक गोदाम में लाल चंदन की लकड़ी को इकट्ठा कर रखा गया है। इस मामले कि जानकारी वन विभाग को भी दी गई। इसके बाद 18 फरवरी को मिली सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम बनाई गई। टीम ने फें्रड्स इंक्लेव मुंडका एक्सटेंशन इलाके में स्थित एक प्लॉट पर छापेमारी की।
जहा लाल चंदन की इस खेप को बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार फ्लॉट के मालिक का नाम अमन सिंह है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लाल चंदन की लकड़ी काफी कीमती होती है। चीन, जापान व पूर्वी एशियाई देशों में इस लकड़ी की काफी मांग है। भारत में लाल चंदन के पेड़ आंध्र व तमिलनाडु के जंगलों में पाया जाता है। पुलिस के अनुसार यह पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि लकड़ी को दिल्ली कैसे लाया गया और इसे कहा भेजा जाना था।
सौजन्य से – दैनिक जागरण

You are Visitor Number:- web site traffic statistics