हर शाख पर उल्लू का पटठा बैठा है अंजामें गुलिस्तां क्या होगा?

बहुत सोच सोच कर संपादकीय का हैडिंग तलाश रहा था कि दो लाईनों में में लोगों को देश के बारे में समझ आ जाये कि देश में हो क्या रहा है और मोदी जी क्या कर रहे है। आज भजपा की सरकार बने 7 महीने हो गये है। सात महीने में मोदी जी ने विदेशों के चक्कर काटे वहां अच्छी छवि बनाई। देश के चुनावों में जोरदार भाषण दिये पब्लिक खुश हुई जहां जहां मोदी जी के भाषण हुये वहां वहां सरकार बनी अभी दिल्ली में भी यही कुछ होने वाला है भाजपा दिल्ली में बहुत डरी हुई है सरकार बनाने में पूरी जान लगेगी। आसान नहीं है दिल्ली की गद्दी पर बैठना। रोज नई घोषणायें हो रही है। रामलीला मैदान से भी कुछ नये-नये आश्वासन दिये जायेंगे। बस इसके बाद चुनावी मौसम लगभग खत्म हो जायेगा और मोदी जी को और कामों की तरफ ध्यान देना होगा। देश में इस समय सबसे बड़ा मुद्दा है जो कि किसी को नजर नहीं आ रहा है वह है भ्रष्टाचार आज चारों तरफ बिना पैसे दिये कोई काम नहीं हो रहा। पुलिस, कस्टम, एक्साइज, सर्विस टैक्स, इंकम टैक्स, सेल टैक्स हर डिपार्टमेंट में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। अफसर किसी विजिलेंस विभाग से या अन्य एंटी-करप्शन डिपार्टमेंट से बिल्कुल नहीं डर रहे। उनको पता है कि पैसे लेते पकड़े जाओ और पैसा देकर छुट जाओ।
पहली बात तो हर डिपार्टमेंट में तैनात अफसरों को महीना जाता है। सभी डिपार्टमेंटों में लेन-देन का सम्बंध बना हुआ है। तो बताओ कौन करेगा कारवाई? अगर शिकायत पर कोई अफसर पकड़वा भी देगे वो भी हजारों में एक किस्सा भी कभी कभार होता है। कुछ समय बाद सस्पेंड़ रहने के बाद फिर दोबारा वही काम करो। सरकारी अफसर के लिए कोई सरकार आये या जाये कोई फर्क नहीं पड़ता होना तो वहीं सब कुछ है। फर्क पड़ता है पब्लिक को अफसरों को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।
मोदी जी यह देश डण्डे से चलता है सफाई अभियान चलाओ या कोई और सख्ती चाहिए तभी आप इस देश को चला पायेगे। खाली भाषणों से कुछ नहीं होने वाला सभी डिपार्टमेंटों को सख्ती के निर्देश दिये जाये देखोे एक ही रात में भ्रष्टाचार कैसे छु मंतर होगा। आप के भाषणों का असर अब लोगों में कम होता जा रहा है। लोग कहने लगे है कांग्रेस ही ठीक थी आराम से सब चल रहा था। देश तरक्की भी कर रहा था और शांति भी थी। कुछ दिनों बाद माहौल बहुत बदलने वाला है। यह तो कांग्रेस अभी ठंड़ी पड़ी है तो लोग भी ठंड़े पड़े है। ज्यादातर लोग अब भी कांग्रेस पर भरोसा जताते है यह तो कांग्रेस को पब्लिक ने जो झटका दिया वह भी बहुत जरुरी था आने वाले समय में देश कुछ न बदला तो लोग सरकार तो जरुर बदल देगे यह पक्का है। समस्यायें अपनी जगह खड़ी है जिन से लोग परेशान है भ्रष्टाचार, मिलावट और सुरक्षा।
You are Visitor Number:- web site traffic statistics