स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक से एक नाइजीरियन को तीन किलो 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया

तीन किलो 200 ग्राम हेरोइन के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार गुरुग्राम : स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक से एक नाइजीरियन को तीन किलो 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान नाइजीरिया के अबागाना और वर्तमान में दिल्ली निवासी तराऔर अहमद के रूप में हुई है। उसे सोमवार को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।

स्पेशल टास्क फोर्स हिसार की टीम के प्रभारी प्रदीप यादव को सूचना मिली थी कि नाइजीरिया मूल का एक व्यक्ति दिल्ली से गुरुग्राम आकर हेरोइन सप्लाई करता है। उन्होंने गुरुग्राम की टीम के साथ मिलकर उसे दबोच लिया। आरोपित स्कूटी से वहां पहुंचा था और किसी का इंतजार कर रहा था। पुलिस को देखकर उसने स्कूटी स्टार्ट करके भागने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपित को नाइजीरिया मूल का ही एक व्यक्ति तंजानिया से हेरोइन लाकर देता था। एसटीएफ के डीआइजी सतीश बालन ने बताया कि जल्द ही तस्करों के नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

इससे पहले भी आ चुके हैं मामले

17 अगस्त 2018 : स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने इफको चौक के नजदीक से एक किलो तीन ग्राम हेरोइन के साथ दो नाइजीरियन ओकेली और याओ को गिरफ्तार किया। दोनों दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में अवैध रूप से रह रहे थे। पूछताछ में पता चला था कि दोनों दक्षिण अफ्रीका, मैक्सिको एवं पेरू आदि देशों से हेरोइन लाकर एक ासल से गुरुग्राम, दिल्ली एवं पंजाब सहित देश के विभिन्न इलाकों में इसकी सप्लाई कर रहे थे।

23 नवंबर 2018 : पुलिस आयुक्त की खुफिया टीम ने शहरीकृत गांव नाथूपुर में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बांग्लादेशी गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने आधा किलो ब्राउन शुगर 30 मोबाइल एवं एक लाख रुपये कैश व लगभग चार किलो सोना के साथ चार महिलाओं एवं एक युवक को गिरफ्तार किया था। सभी लगभग एक साल से बगैर वीजा व पासपोर्ट के रह रहे थे। आरोपितों की पहचान काउसर, रीना, सोरिया, मिनारा एवं मरीना के रूप में हुई। युवक के पास एविल के बीस इंजेक्शन भी मिले थे। बताया जाता है ब्राउन शुगर को इंजेक्शन में ही मिला कर देते थे।

source by dainik jagran

You are Visitor Number:- web site traffic statistics