सोने और चांदी पर आयात शुल्क घटा

नई दिल्ली : सरकार ने वैश्विक बाजारों से संकेत लेते हुए सोने आयात शुल्क मूल्य घटा कर 385 डॉलर प्रति 10 ग्राम कर दिया है।custom duty

चांदी का आयात शुल्क मूल्य भी कम कर 544 डॉलर प्रति किग्रा रखा गया है। मई के अंतिम पखवाड़े के लिए सोने का शुल्क मूल्य 398 डॉलर और चांदी का शुल्क मूल्य 567 डॉलर रखा गया था। शुल्क मूल्य आयातित वस्तु पर शुल्क निर्धारित करने की न्यूनतम दर है ताकि कोई उसका कम दाम दिखा कर शुल्क की चोरी न कर सके। इसे वैश्विक कीमतों को ध्यान में रखकर हर पखवाड़े संशोधित किया जाता है। एक सरकारी बयान के अनुसार आयातित सोने और चांदी के लिए संशोधित शुल्क मूल्यों में कमी किए जाने के निर्णय को केंद्रीय उत्पाद एवं सीमाशुल्क बोर्ड द्वारा अधिसूचित किया गया है।

स्रोत : ईटी

You are Visitor Number:- web site traffic statistics