सीरियाई नागरिक पकड़ा गया गोल्ड

मुंबई : एयर इंडिया की फ्लाइट द्वारा रियाद से मुंबई आए एक शख्स को एक किलोग्राम से ज्यादा गोल्ड की तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
इस शख्स का नाम उमर अली युसूफ बताया जा रहा है और यह सीरियाई नागरिक है। युसूफ फ्लाइट संख्या AI 920 से मंगलवार दोपहर 1.20 बजे मुंबई आया था।
हैंड बैग की स्क्रीनिंग के दौरान कस्टम की एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने उसके बैग से 1508 ग्राम गोल्ड बरामद किया। बरामद गोल्ड की कीमत 37.8 लाख रुपये आंकी गई।
स्रोत : नवभारत टाइम्स,11 फ़रवरी 2015
You are Visitor Number:- web site traffic statistics