सरकार ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाया

नई दिल्ली : सरकार ने सोने एवं चांदी के आयात शुल्क मूल्य को बढ़ा दिया। जहां सोने का आयात शुल्क मूल्य बढ़ाकर 373 डॉलर प्रति 10 ग्राम वहीं चांदी के मामले में यह 517 डॉलर प्रति किलो कर दिया गया है। चालू महीने के लिए आयातित सोने का शुल्क मूल्य 368 डॉलर प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी पर यह 474 डॉलर प्रति किलो था। आयात शुल्क मूल्य आधार मूल्य है जिस पर सीमा शुल्क लगाया जाता है। इसका मकसद मूल्यवान धातु के कम मूल्य का बिल दिखाने से लोगों को रोकना है। सामान्य तौर पर शुल्क मूल्य हर पखवाड़े संशोधित किया जाता है लेकिन इस बार इसे एक महीने में बदला गया है। वित्त मंत्राालय के बयान के अनुसार इन मूल्यवान धातुओं पर शुल्क मूल्य में बदलाव केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड अधिसूचित करता है।

You are Visitor Number:- web site traffic statistics