बेंगलुरू: सोने की तस्करी में महिला एयरपोर्ट से अरेस्ट

बेंगलुरू : बेंगलुरू एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री सोने की तस्करी के मामले में पकड़ा गया। महिला को उत्पाद शुल्क अधिकारियों ने रविवार को तब पकड़ा जब वह कथित तौर पर तीन किलोग्राम से ज्यादा सोने की तस्करी करने की कोशिश कर रही थी।
हैदराबाद उत्पाद शुल्क विभाग से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि महिला हैदराबाद की तस्कर है जिसे हैदराबाद और बेंगलुरू के उत्पाद शुल्क अधिकारियों के संयुक्त अभियान में बेंगलूरू एयरपोर्ट से 3.2 किलोग्राम सोने के साथ पकड़ा गया है। विज्ञप्ति में कहा गया कि महिला अधिकरियों को चकमा देने के लिए वीलचेयर पर बैठी हुई थी। उन्होंने कहा कि वह दुबई से एक उड़ान से आई थी एक अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
सौजन्य से- नवभारत टाइम्स

You are Visitor Number:- web site traffic statistics