दिल्ली हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी को लेकर पांच केन्याई और एक स्वीडिश महिलाएं गिरफ्तार

नयी दिल्ली : दिल्ली हवाई अड्डे पर 1.78 करोड़ रूपये मूल्य के सोने की कथित रूप से तस्करी करने को लेकर पांच केन्याई और एक स्वीडिश महिलाएं गिरफ्तार की गयी हैं। शीमाशुल्क विभाग की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार अदीस अबाबा और इथिपोथिया के रास्ते केन्या के नैरोबी से पहुंचने पर उन्हें पकड़ा गया। उनकी और उनके बैग की तलाशी लेने पर 3.9 किलोग्राम सोना 33 टुकड़े के रूप में, एक किलो ग्राम सोना गहने के रूप में और 1.3 किलोग्राम सोना दाने के रूप में मिला। बयान के अनुसार यह सोना 1.78 करोड़ रूपये मूल्य का है। सीमाशुल्क अधिकारियों ने बताया कि छह महिलाएं गिरफ्तार की गयी हैं जिनमें पांच केन्या की और एक केन्या मूल की स्वीडिश महिला है। अधिकारियों के अनुसार ऐसा पहली बार है कि कोई केन्याई नागरिक सोने की तस्करी मामले में गिरफ्त में आया है। एक अन्य मामले में उज्बेकिस्तान का एक नागरिक 35 लाख रूपये मूल्य के सोने और सिगरेट की कथित रूप से तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया। सोमवार को आरोपी को ताशकंद से पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 523 ग्राम सोना और मार्लबोरो ब्रांड की सिगरेटें मिलीं। यह 35.6 लाख रूपये मूल्य का है।

You are Visitor Number:- web site traffic statistics