चेन्नै : चेन्नै हवाई अड्डे के अधिकारियों ने दो अलग-अलग घटनाओं में यात्रियों से करीब 3.05 करोड़ रुपए के सोने के बिस्कुट जब्त किए। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पहली घटना में सऊदी अरब से आए चार लोगों को 1.35 करोड़ रुपए के सोने के बिस्कुट की तस्करी की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
दूसरी घटना में सिंगापुर से आए एक यात्री से 1.70 करोड़ रुपए के सोने के बिस्कुट जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि सभी पांच यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।