जेएनपीटी पर डीआरआई ने जब्त किये 17.2 करोड़ के पटाखे 

मुंबई :  डीआरआई मुंबई ने एक पटाखे तस्करी करने वाले रेकेट का खुलासा किया है, उनसे 17.2 करोड़ के पटाखे जब्त किये हैं। यह पटाखे चाइना से तस्करी किये जा रहे थे। यह अभी तक का देश किसी भी एजेंसी द्वारा पकड़ा गया सबसे बड़ा पटाखा तस्करी का मामला है। chinese_crackers_0

डीआरआई ने एक गुप्त जानकारी के आधार पर जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) पर 40-40 फ़ीट के 6 कंटेनरों की जाँच की। इन कंटेनरों में आने वाले सामान को वाटर ग्लासेस, कॉफी मग, पेपर काइट्स बताया गया था।
डीआरआई अधिकारियों के अनुसार ये बहुत बड़े कंटेनर थे और हम इन्हे आठ दिनों से इनकी जाँच कर रहे थे। कंटेनरों की की जाँच के दौरान इनके अंदर रखे गुड्स की पहली तीन चार पंक्तियों में तो वही सामान मिला जो कागजों में बताया गया था लेकिन जैसे ही आगे देखा तो उसमे पटाखे मिलने शुरू हो गए। इसमें ग्लासेस, मग, काइट्स की कीमत मात्र 34 लाख रूपये थी। इम्पोर्ट कागजों में डीआरआई अधिकारियों को शहर के अलग-अलग जगहों के 6 अलग अलग पते मिले जो की फर्जी निकले।

स्रोत : मुंबई मिरर

You are Visitor Number:- web site traffic statistics